अवैध नि‍र्माण चला बुलडोजर, बुढेरा में माफिया से जुड़ा अवैध ढांचा ध्वस्त

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 30 Apr, 2026 08:56 PM

bulldozers run on illegal construction illegal structures linked to mafia demol

अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने क्राइम ब्रांच व जिला पुलिस के सहयोग से गांव बुढेरा गुरुग्राम में एक बड़े प्रवर्तन अभियान को अंजाम दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने क्राइम ब्रांच व जिला पुलिस के सहयोग से गांव बुढेरा गुरुग्राम में एक बड़े प्रवर्तन अभियान को अंजाम दिया। यह कार्रवाई भूमि माफिया से जुड़ी अवैध निर्माण गतिविधियों को लक्षित करते हुए की गई।

 

अभियान के दौरान एक अवैध दो-मंजिला ढांचे को ध्वस्त किया गया, जिसका उपयोग प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय के रूप में किया जा रहा था। इस संरचना में लगभग 5 कमरे, एक रसोईघर व अलग से निर्मित शौचालय ब्लॉक शामिल था, जिसे कृषि भूमि पर बनाया गया था। पूरे अवैध निर्माण को भारी मशीनरी की सहायता से हटाया गया। यह संपत्ति नरेंद्र उर्फ पव्वा, पुत्र कमल सिंह से संबंधित पाई गई, जो कई आपराधिक मामलों में संलिप्त एक कुख्यात आरोपी है। यह कार्रवाई पंजाब अनुसूचित सड़क एवं नियंत्रित क्षेत्र अविनियमित विकास प्रतिबंध अधिनियम, 1963 की धारा 12(2) के तहत की गई, क्योंकि उक्त निर्माण जीएमडीए की आवश्यक अनुमति के बिना किया गया था। यह अभियान संगठित अतिक्रमण नेटवर्क द्वारा खड़े किए गए अवैध ढांचों को समाप्त करने के लिए प्राधिकरण के सघन प्रयासों का हिस्सा है। यह अभियान जीएमडीए के नोडल अधिकारी एवं जिला नगर योजनाकार आर.एस. बाठ के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। इस अवसर पर जीएमडीए टीम में कनिष्ठ अभियंता सुमित, पंकज, पारस व प्रशांत शामिल रहे। अभियान में सीआईए पालम के प्रभारी दीपक व थाना राजेंद्र पार्क के एसएचओ राजेश का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान 100 से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

 

बुधवार को भी हुआ था एक्‍शन

ज्ञात हो कि‍ इससे पूर्व बुधवार को तहसील फरुखनगर के गांव ताजनगर में अवैध निर्माण के खिलाफ एक अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया। जि‍ समें सात कमरों वाले 2 मंजि‍ला इमारत को ध्‍वस्‍त कर दि‍ या गया। जांच में पता चला कि कुख्यात गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ 'सरकार', जो राजेंद्र सिंह का पुत्र है, ने जीएमडीए से बिना किसी अनुमति के अवैध निर्माण कार्य किया था।

वर्जन-

“जीएमडीए विकास नियमों के सख्त अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमि माफिया द्वारा खड़े किए गए अवैध ढांचों को बिना किसी अपवाद के ध्वस्त किया जाता रहेगा। हमारी प्राथमिकता सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा व सुनियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करना है।,, आरएस बाठ, डीटीपी जीएमडीए गुडगांव

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!