टोहाना में बस हादसे के बाद जागा प्रशासन, 8 ओवरलोड वाहनों का काटा चालान

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jun, 2026 09:07 AM

administration wakes up after tohana bus accident challans to 8 vehicles

टोहाना के गांव अमानी-भोडी के पास सोमवार को विशाल टूर एंड ट्रैवल की 52 सीटर बस के खेत में पलटने से 3 लोगों की मौत और 28 यात्रियों के घायल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है।

टोहाना (सुशील सिगला) : टोहाना के गांव अमानी-भोडी के पास सोमवार को विशाल टूर एंड ट्रैवल की 52 सीटर बस के खेत में पलटने से 3 लोगों की मौत और 28 यात्रियों के घायल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है। हादसे में होमगार्ड बलविंदर सिंह, 16 वर्षीय छात्रा बोहती देवी और 70 वर्षीय मोनी देवी की मौत हुई थी। 

नियम तोड़ने वाली 8 बसों के काटे गए चालान 

हादसे के बाद मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने दरोगा बलविंदर सिंह के नेतृत्व में शहर में विशेष नाकेबंदी कर चालान काटने का अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड और नियम तोड़ने वाली 8 बसों के चालान काटे गए। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।

यात्रियों का आरोप था कि बस चालक ने बस को परिचालक को दे दिया जो तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। भोडी गांव के पास बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद चालक-परिचालक फरार हो गए थे, जिन्हें डीएसपी जय भगवान की टीम ने काबू कर जेल भेज दिया है। इससे पहले मंगलवार को एसडीएम आकाश शर्मा ने ट्रैफिक पुलिस को ओवरलोड बसों पर शिकंजा कसने के सख्त आदेश दिए थे। ग्रामीणों ने भी बस संचालकों की मनमानी और विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर टोहाना-फतेहाबाद रोड जाम किया था। वहीं पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह कार्रवाई स्थायी होगी या सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!