Edited By Manisha rana, Updated: 10 May, 2026 10:41 AM

जिला पुलिस की महिला समर्पित टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
हिसार : जिला पुलिस की महिला समर्पित टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। महिला समर्पित टीम प्रभारी एस. आई. ममता अपनी टीम के साथ शहर के एक कॉलेज के सामने गश्त पर थीं। इसी दौरान तीन लडक़े कॉलेज के मेन गेट के सामने खड़े होकर कॉलेज में पढने वाली छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे और अश्लील ईशारे कर रहे थे। जिससे छात्राओं को परेशानी हो रही थी।
महिला समर्पित टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों मनचलों को काबू किया गया। आरोपी लड़कों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस.) की धारा 172 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने की हवालात में बंद करवाया गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कॉलेज, स्कूल, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस की सादी वर्दी में विशेष टीमें तैनात हैं। किसी भी छात्रा या महिला को परेशानी हो तो तुरंत हैल्पलाइन नंबर 1091 या 112 पर संपर्क करें।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)