Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Edited By Isha, Updated: 10 May, 2026 01:30 PM

cases of wheat stubble burning break 5 year record

हरियाणा में गेहूं के फाने (फसल अवशेष) जलाने के मामलों ने इस साल पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1 अप्रैल से 9 मई 2026 तक प्रदेश में कुल 3097 मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या 2025 में इसी अवधि के 1055 मामलों की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक...

चंडीगढ़: हरियाणा में गेहूं के फाने (फसल अवशेष) जलाने के मामलों ने इस साल पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1 अप्रैल से 9 मई 2026 तक प्रदेश में कुल 3097 मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या 2025 में इसी अवधि के 1055 मामलों की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।

शनिवार को राज्यभर में 102 नए मामले आए हैं। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में 2712 मामले दर्ज हुए थे। इसके बाद 2023 में यह घटकर 1363 रह गए। 2024 में फिर बढ़कर 2130 मामले पहुंचे जबकि 2025 में सबसे कम 1055 मामले सामने आए थे। अब 2026 में 3097 मामलों के साथ पांच साल का सबसे बड़ा आंकड़ा दर्ज हुआ है।

सबसे ज्यादा मामले जींद जिले में 479 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद रोहतक में 418, झज्जर में 314 और सोनीपत में 271 मामले सामने आए हैं। कई जिलों में फसल अवशेष जलाने के मामलों में पिछले साल के मुकाबले दोगुने से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!