Fatehabad: युवक को ये रील इंस्टाग्राम पर अपलोड करना पड़ा महंगा, पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Manisha rana, Updated: 10 May, 2026 01:08 PM

youth arrested for uploading reel with weapons on instagram

पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत युवक को गिरफ्तार किया गया है।

भूना : पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपनी इंस्टाग्राम आई.डी. पर हथियारों के साथ फोटो और रील अपलोड कर कानून की अवहेलना कर रहा था। आरोपी की पहचान मोनू पुत्र जगदीश निवासी बैजलपुर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम गांव बैजलपुर में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान सूचना मिली कि मोनू, ओला. 1 नाम की इंस्टाग्राम आई.डी. से हथियारों के प्रदर्शन की फोटो और रील्स अपलोड की जा रही हैं। जांच करने पर पाया गया कि यह आई.डी. मार्च, 2024 में बनाई गई थी। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्द‌मा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का फोन भी बरामद कर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!