Hotel का दरवाजा न खुलने पर खुला राज, विवाहिता की हालत देख फैली सनसनी...साथ आया युवक फरार

Edited By Isha, Updated: 27 Aug, 2026 08:19 AM

body of 24 year old married woman found hanging

लिबर्टी फाटक के पास स्थित एक होटल में करीब 24 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण

रोहतक(दीपक):  लिबर्टी फाटक के पास स्थित एक होटल में करीब 24 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका रोहतक के खेड़ी साध गांव की रहने वाली बताई जा रही है। विवाहिता एक युवक के साथ होटल में आई थी लेकिन दोपहर बाद युवक चला गया तो विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला होटल संचालक ने देखा तो सूचना पुलिस को दी गई

 युवक के साथ होटल गई 24 वर्षीय विवाहिता कौशल होटल में फंदे पर लटका हुआ मिला होटल संचालक ने देख के दरवाजा बंद है और काफी देर तक विवाहित बाहर नहीं आई तो शक हुआ और पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी के मुताबिक, विवाहिता बुधवार सुबह एक युवक के साथ रोहतक के 9 क्लाउड होटल में आई थी। बताया जा रहा है कि युवक दोपहर बाद विवाहिता को होटल में छोड़कर बाहर निकल गया। शाम के समय होटल संचालक ने कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
 

 सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विवाहिता ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई और उसके साथ होटल में आया युवक कौन था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद  ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य जानकारी भी खंगाल रही है। विवाहिता की मौत के बाद उसके परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी गई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!