Edited By Isha, Updated: 26 Aug, 2026 01:20 PM

नगर एवं ग्राम नियोजन विभागने गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट 'गोल्फ हाइट्स' के डेवलपर ओशन सेवन बिल्डटेक (OSB) के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई
गुरुग्राम: नगर एवं ग्राम नियोजन विभागने गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट 'गोल्फ हाइट्स' के डेवलपर ओशन सेवन बिल्डटेक (OSB) के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की है।
DTCP ने नियमों के उल्लंघन और प्रोजेक्ट के निर्माण में अत्यधिक देरी के चलते बिल्डर का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट की सभी संपत्तियों की खरीद-बिक्री, ट्रांसफर और नए सौदों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
Licence cancelled. Transactions stopped.
DTCP has cancelled Ocean Seven Buildtech's licence for Golf Heights in Sector 69, Gurugram, and prohibited all purchase and sale in the project
Senior Town Planner directed to take control
What do you think led here?
Source: Haryana… pic.twitter.com/hifDnroAuJ
— ReraTracker (@reratracker) August 25, 2026
विभाग ने घर खरीदारों के वित्तीय हितों की सुरक्षा और प्रोजेक्ट की संपत्तियों को खुर्द-बुर्द होने से बचाने के लिए सीनियर टाउन प्लानर को तुरंत प्रोजेक्ट का नियंत्रण और प्रबंधन संभालने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के तहत निर्धारित समय-सीमा में पजेशन न देना, लंबे समय से साइट पर निर्माण कार्य ठप रहना और लाइसेंस व बैंक गारंटी की शर्तों को पूरा न करना। प्रोजेक्ट में हो रही असीमित देरी और काम बंद होने के कारण सैकड़ों होमबायर्स लगातार DTCP और HRERA के चक्कर लगा रहे थे। डेवलपर पर सरकार के बकाया शुल्क न चुकाने और बायर्स से जुटाए गए फंड के कथित दुरुपयोग के भी आरोप हैं।