हरियाणा की मिट्टी में सिर्फ अन्न नहीं उगता यहां चैंपियन भी पैदा होते हैं, कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को सम्मानित कर बोले CM सैनी

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Aug, 2026 02:12 PM

the soil of haryana yields not just crops but also champions  said cm saini wh

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में बतौर

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

 इस दौरान सीएम ने कहा कि आज हमारे सामने हरियाणा के खेल सितारे बैठे हैं जिन्होंने ग्लासगो में अपने दमखम और प्रतिभा का डंका पूरी दुनिया में बजाया है। आज हर हरियाणवी का सीना गर्व से चौड़ा है। हरियाणा की मिट्टी की सबसे बड़ी खासियत यही के यहां खेतों में सिर्फ अन्न नहीं उगता यहां चैंपियन भी पैदा होते हैं।

सीएम ने कहा कि ग्लासगो में तिरंगा ऊंचा करने वाले हरियाणा के पदक विजेताओं और प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी का दिल से अभिनंदन। ओलंपिक खेलों में आप जैसे खिलाड़ियों के बलबूते हम भारत को दुनिया की बड़ी खेल शक्ति के रूप में उभरते देखेंगे।

मुख्यमंत्री ने संबोधन में बताया कि 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर चौथा स्थान किया प्राप्त। इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 122 खिलाड़ियों में 24 खिलाड़ी हरियाणा के हैं। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीत कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता को साबित किया है।

सीएम ने कहा कि खिलाड़ी जब देश के लिए खेले तो उसे यह चिंता नहीं होनी चाहिए कि खेल के बाद उसका भविष्य क्या होगा। हमारी नीतियां केवल पदक तक सीमित नहीं हम खिलाड़ी को सम्मान, सुरक्षा और अवसर तीनों देने का प्रयास कर रहे हैं।

सरकारी सेवाओं के अवसर, खेल अकादमी, खेल नर्सरी, प्रशिक्षण सुविधा और आधुनिक खेल ढांचे का निरंतर विस्तार इसी सोच का प्रमाण है। आज 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं। पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश के 17544 खिलाड़ियों को 742 करोड रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 तथा 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2 हजार मासिक छात्रवृत्ति देने  प्रावधान किया है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग 1100 करोड रुपए की राशि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की। ताऊ देवीलाल खेल परिसर में लगभग 10 करोड रुपए की लागत से राष्ट्रीय स्तर का ए स्टार उन्नत वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत को मिली। आज ग्लासगो में अपने तिरंगा ऊंचा किया आने वाले वर्षों में हमें विश्वास किया आप ओलंपिक के पोडियम पर भी तिरंगा ऊंचा करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!