Edited By Isha, Updated: 26 Aug, 2026 11:57 AM

पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
पंचकूला (उमंग): पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथिशिरकत कर खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित नकद पुरस्कार सौंपे।
हरियाणा खेल विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह में खेल और शिक्षा जगत से जुड़े प्रमुख मंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।समारोह में पदक (स्वर्ण, रजत व कांस्य) जीतने वाले धाकड़ खिलाड़ियों के साथ-साथ कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागी (Participating) एथलीटों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहन राशि दी गई।
हरियाणा सरकार अपनी उत्कृष्ट खेल नीति के तहत वैश्विक मंचों पर तिरंगा लहराने वाले खिलाड़ियों को देश में सबसे अधिक नकद पुरस्कार और खेल सुविधाएं प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं ने एक बार फिर साबित किया है कि राज्य देश की 'स्पोर्ट्स नर्सरी' है।
खेल विभाग के अनुसार समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा और उन्हें निर्धारित नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।