Ration card  धारकों के लिए बड़ी खबर, अगस्त से सरसों के तेल की नई सप्लाई बंद...उपभोक्ताओं में ऐसे बांटा जाएगा बचा तेल

Edited By Isha, Updated: 26 Aug, 2026 03:58 PM

big news for ration card holders

हरियाणा के सरकारी राशन डिपुओं में जुलाई महीने के अंत तक बचा हुआ सरसों का तेल अब उपभोक्ताओं को 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर वितरित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा अगस्त महीने

चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी राशन डिपुओं में जुलाई महीने के अंत तक बचा हुआ सरसों का तेल अब उपभोक्ताओं को 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर वितरित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा अगस्त महीने से डिपुओं के माध्यम से सरसों के तेल की नई आपूर्ति बंद करने के बाद यह फैसला लिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला खाद्य नियंत्रकों को आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

20 लाख लीटर से अधिक स्टॉक को खराब होने से बचाने की कवायद
नई आपूर्ति पर रोक के बावजूद प्रदेशभर के राशन डिपुओं पर भारी मात्रा में तेल का स्टॉक शेष बचा हुआ है। प्रदेशभर के डिपुओं में वर्तमान में करीब 20,23,874 लीटर सरसों का तेल उपलब्ध है।विभाग ने निर्देश दिए हैं कि डिपो धारक 31 अगस्त तक इस बचे हुए स्टॉक का पारदर्शी तरीके से वितरण सुनिश्चित करें।डिपो संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय स्तर पर मुनादी (सार्वजनिक घोषणा) करवाकर राशन कार्ड धारकों को सूचित करें ताकि पूरा तेल समय रहते बांटा जा सके।

क्यों लिया गया यह फैसला?
लंबे समय से डिपो संचालक बचे हुए तेल के खराब होने की आशंका जता रहे थे। 'ऑल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा' ने विभाग से इस स्टॉक के जल्द और पारदर्शी निपटान की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने बची हुई सामग्री को पहले आओ-पहले पाओ की नीति के तहत बांटने की अनुमति दी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!