सिंगर फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर पर गोली चलाने वाले दो और गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 May, 2026 07:32 PM

two more arrested in case of firing on fazilpuria manager house

बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर- 40, सेक्टर-39, सेक्टर-17 की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को पंजाब से काबू किया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर- 40, सेक्टर-39, सेक्टर-17 की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को पंजाब से काबू किया। आरोपियों की पहचान गुरशेर सिंह उर्फ शेरा (उम्र- 23 वर्ष) व जसपाल उर्फ बबल (उम्र- 28 वर्ष) दोनों निवासी गांव नौने जिला तरन तारन (पंजाब) के रूप में हुई है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी सौरभ यादव की हत्या करने के लिए आए थे और वहां पुलिस पर इन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को मामले में पहले गिरफ्तार अन्य आरोपियों द्वारा मकान दिखाया गया था तथा वारदात को अंजाम देने के लिए वाहन, हथियार तथा अन्य सहायता उपलब्ध करवाई गई थी। 

 

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी गुरशेर पर हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम के तहत एक केस पंजाब में तथा आरोपी जसपाल पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 केस पंजाब में दर्ज है। आरोपियों से वारदात को अंजाम देने में संलिप्त अन्य आरोपियों तथा केस से संबंधित अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। 

 

आपको बता दें कि 2 मई की रात को गांव कन्हई में बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर के बाहर दो व्यक्तियों ने गोली चलाई थी। इस घटना में सिपाही कुलदीप को दो गोलियां लगी थी जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए अशोक उर्फ पहलवान (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव बखेता जिला रोहतक (हरियाणा), सुमित (उम्र-33 वर्ष) निवासी गांव कथुरा जिला सोनीपत (हरियाणा), मनोज काबर (उम्र-36 वर्ष) निवासी गांव चीडी जिला रोहतक (हरियाणा) व विक्की (उम्र-36 वर्ष) निवासी गांव गढ़ शाहजांपुर जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी अशोक, सुमित व मनोज को 4 मई को तथा आरोपी विक्की को 5 मई को गिरफ्तार किया गया था।

 

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए रैकी की थी तथा अन्य आरोपियों को बाइक, हथियार तथा अन्य सहायत उपलब्ध करवाई थी। यह आरोपी अन्य आरोपियों की सहायता के लिए घटना के समय घटनास्थल के नजदीकी उपस्थित थे। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि सौरभ व दीपक नांदल आपस में पुराने जानकार थे, लेकिन रुपयों को लेकर दोनों में कोई विवाद था जिस पर दीपक नांदल ने सौरव को धमकी भी दी थी। उपरोक्त गोली चलाने की वारदात को दीपक नांदल द्वारा अंजाम दिलाया गया है। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!