हरियाणा का ‘खौफनाक गांव’ : जहां शाम होते ही हर तरफ छा जाता है सन्नाटा...वजह जानकर रह जाओगे हैरान

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 May, 2026 08:49 PM

haryana s  creepy village  where silence prevails everywhere as soon as evening

हरियाणा का एक ऐसा जिला भी है जहां लोग डर के साए में जी रहे हैं। यहां ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी

हरियाणा डेस्क :  हरियाणा का एक ऐसा जिला भी है जहां लोग डर के साए में जी रहे हैं। एक ऐसा गांव है, जहां की स्थिति काफी खराब है। लोग शाम 7 बजे के बाद अपने घरों में कैद हो जाते हैं और बच्चों को किसी काम के लिए बाहर नहीं भेजते हैं। जी हां बात हो रही है फरीदाबाद के कोट गांव की जहां  इन दिनों तेंदुए का खौफ ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। खेती और पशुपालन पर निर्भर गांव के लोग लगातार डर के साये में जीने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही गांव की गलियां सूनी हो जाती हैं।

बच्चे बाहर खेलने की बजाय घरों में रहने लगे हैं, जबकि किसान और पशुपालक खेतों में जाने से भी घबराने लगे हैं। गांव के लोग बताते हैं कि तेंदुआ अब सिर्फ जंगल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिन के उजाले में भी गांव के आसपास दिखाई देने लगा है। यही वजह है कि लोग लगातार दहशत में जी रहे हैं। वहीं गांव के पशुपालकों ने बताया कि तेंदुआ कभी भी हमला कर सकता है। खेतों में काम करते समय अचानक उसकी मौजूदगी दिखाई देती है, जिससे लोग काम छोड़कर भागने को मजबूर हो जाते हैं। रात तो छोड़िए, अब दिन में भी लोग अकेले खेतों की तरफ जाने से डरते हैं।

स्थानीय निवासी जरूद्दीन ने बताया कि उनके पास कई गाय और भैंसें हैं, लेकिन तेंदुआ अक्सर पशुओं पर हमला कर देता है। उन्होंने कहा कि शाम 7 बजे के बाद गांव में सन्नाटा छा जाता है और खेतों और जंगलों की तरफ जाना अब खतरनाक महसूस होने लगा है। और तो और गांव में कई परिवार ऐसे भी हैं जो बकरीपालन से आजीविका चलाते हैं लेकिन तेंदुए के डर ने इस रोजगार को भी खतरे में डाल दिया है। 

ग्रामीण सिर्फ जानवर ही नहीं खो रहे, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी लगातार कमजोर होती जा रही है। कोट गांव के यह लोग अब शाम होते ही घरों में बंद हो जाते हैं. खेतों की रखवाली करना, पशुओं को चराना और पानी देना, हर काम अब जोखिम बन चुका है।

गांव के लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने तथा जल्द मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर ने सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। अब लोग दिन में भी अकेले खेतों या जंगल की तरफ जाने से डरने लगे हैं। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग जल्द राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!