पलवल में खौफनाक वारदात... भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट; फिर आरोपी ने थाने पहुंच किया सरेंडर

Edited By Harman, Updated: 06 May, 2026 11:59 AM

horrific crime in palwal  brother murders brother

पलवल मुख्य मार्किट में एक दिल दहला देने वाला और भाई भाई जैसे रिश्तों को कत्ल करने का मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। इतना ही नहीं खुद कातिल भाई ने शहर थाने में पहुंचकर इस घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में...

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल मुख्य मार्किट में एक दिल दहला देने वाला और भाई भाई जैसे रिश्तों को कत्ल करने का मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। इतना ही नहीं खुद कातिल भाई ने शहर थाने में पहुंचकर इस घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल भिजवाकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है और हत्यारे भाई को काबू कर लिया है।

राजस्थान के रहने वाले दोनों सगे भाई 

इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि विक्रम और सुरेश दोनों सगे भाई हैं, जो मूलरूप से पाली जिला राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों  पिछले एक साल से पलवल मुख्य मार्किट में किराए का कमरा लेकर सोने की ढलाई का काम करते हैं। जिनकी बुधवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसमें बड़े भाई सुरेश ने चाकू और पेशकश से हमला कर अपने 19 वर्षीय छोटे भाई विक्रम की हत्या कर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आरोपी ने इतनी बड़ी वारदात को किस वजह से अंजाम दिया है। सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और हत्या करने वाले आरोपी को पूछताछ हेतु काबू कर लिया है। 

आरोपी बड़े भाई ने थाने पहुंच किया सरेंडर

वहीं मकान मालिक सुरेश चंद एवं अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि यहां पर किराए के कमरे में रहने वाले दो भाइयों में से बड़े ने छोटे भाई की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मार्किट में काफी देर तक घूमता रहा और इसके बाद आस पड़ोस के लोगों को भी जानकारी दी कि उन्होंने अपने भाई की हत्या कर दी है। उसके बाद आरोपी खुद थाने गया और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। स्थानीय निवासियों के अनुसार आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है और जांच में जुटी हुई है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!