देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी शिक्षा व्यवस्था: निशित कटारिया

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 13 May, 2026 07:27 PM

education in the country and state has fallen prey to corruption nishit

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

गुड़गांव ब्यूरो : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। हर बड़ी परीक्षा में धांधली होना अब आम बात बन गई है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।


निशित कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि नौकरियों से पहले ही परीक्षाएं विवादों में घिर जाती हैं। कभी पेपर लीक होता है तो कभी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है और इससे लाखों मेहनती छात्रों का मनोबल टूटा है।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शिक्षा में भ्रष्टाचार और नौकरियों में धांधली भाजपा शासन की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं, लेकिन सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है। इसका खामियाजा आम परिवारों के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है, जो दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और पेपर लीक के पीछे शामिल बड़े नेटवर्क को बेनकाब करना चाहिए। निशित कटारिया ने कहा कि अगर समय रहते शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो युवाओं का भरोसा पूरी व्यवस्था से उठ जाएगा।


इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य तौर पर मौजूद रहे प्रियंका चंदेलिया सप्रभारी मुबीन खान जिला अध्यक्ष मेवात इमरत उल्लावास प्रदेश महासचिव  एडवोकेट मोहित तंवर जिला उपाध्यक्ष गुरुग्राम मुकुल देशवाल विधानसभा अध्यक्ष नमन गोसाई प्रदेश सचिव गौतम यादव विक्रम कटारिया सुनील कटारिया जिला महासचिव हारिस बिसरु।
 फोटो कैप्शन नीट पेपर लीक होने पर प्रदर्शन करते हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया व अन्य पदाधिकारी

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!