ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़े, पटवारी, पूर्व सैनिक सहित तीन की मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 May, 2026 10:32 AM

three dead in road accident near panchgaon

इस वक्त की बड़ी खबर गुड़गांव के पचगांव जमालपुर रोड से आ रही है जहां एक ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): इस वक्त की बड़ी खबर गुड़गांव के पचगांव जमालपुर रोड से आ रही है जहां एक ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक पटवारी, पूर्व सैनिक सहित तीन लोग शामिल हैं। सूचना मिलते ही जमालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, गांव पुखरपुर निवासी कुलदीप (40) नवल सिंह (68) व समय सिंह (70) किसी कार्य से जमालपुर अपनी ब्रेजा गाड़ी में गए थे। वहां से लौटते वक्त गाड़ी कुलदीप चला रहा था। जब गाड़ी जमालपुर से पचगांव रोड की तरफ आ रही थी तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी सड़क  किनारे खेतों मे जा गिरी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। क्षतिग्रस्त गाड़ी में तीनों लोग फंस गए जिन्हें लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक नवल सिंह सेना से सेवानिवृत हवलदार थे जबकि कुलदीप HSIIDC में पटवारी के पद पर थे। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!