Heatwave Alert: हरियाणा में गर्मी के तेवर रहेंगे प्रचंड, 8 जिलों में पारा 40 डिग्री पार...22 मई तक लू का यैलो अलर्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 17 May, 2026 08:02 AM

severe heat wave in haryana mercury crosses 40 degrees in 8 districts

आने वाले दिनों में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में एक बार फिर से तापमान में उफान देखने को मिलेगा और आग उगलने वाली गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड बनाएगी। 24 घंटे में हरियाणा में 2.8 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ गया।

हिसार : आने वाले दिनों में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में एक बार फिर से तापमान में उफान देखने को मिलेगा और आग उगलने वाली गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड बनाएगी। 24 घंटे में हरियाणा में 2.8 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ गया। शनिवार को हरियाणा के 8 जिलों में दोपहर का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस से ज्यादा रहा। सर्वाधिक तापमान रोहतक का 42.1 डिग्री सैल्सियस का रहा। 

मौसम विभाग ने 18 से 22 मई तक लू को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिसार का 40.9, नारनौल का 41.5, सिरसा का 42.0, गुरुग्राम का 40.6, जींद का 40.6, महेन्द्रगढ का 40.1, नूंह का 41.4 डिग्री सैल्सियस रहा। रात्रि तापमान 20.4 से 25.4 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा।

मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा एन.सी.आर. दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ बना हुआ है। हरियाणा पर किसी भी सक्रिय मौसम प्रणाली का असर नहीं होने से एक बार फिर से हवाओं के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि हरियाणा में 25 मई से 2 जून के बीच नौतपा भी रहने वाला है। इस साल भी नौतपा के दौरान बीच-बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा में अपने निर्धारित समय पर 26 से 28 जून को मानसून पहुंचने की सम्भावना बन रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!