Haryana: डॉक्टर ने की दरिंदगी ,मां और बेटी को बनाया था शिकार...अब गिरफ्तार हुआ हवस का पुजारी

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2025 01:43 PM

physiotherapist arrested in sonipat

सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में फिजियोथेरेपिस्ट पर महिला ने दुष्कर्म व नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अब इस मामले में फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है।

सोनीपत (कपिल) : सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में फिजियोथेरेपिस्ट पर महिला ने दुष्कर्म व नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अब इस मामले में फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप था कि दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शोषण किया गया।  आरोपी डॉक्टर को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी ।

महिला ने पुलिस आयुक्त को  दी शिकायत में कहा था कि वर्ष 2022-23 में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के फिजियोथेरेपी केंद्र पर काम करती थी। 12 जनवरी, 2023 की शाम को जब वह घर जाने लगी तो संचालक राहुल ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर पहले अश्लील हरकत की और फिर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया। बाद में धमकी दी कि किसी को बताया तो पति और बच्चों को मार देगा। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर दोबारा शोषण किया। आरोपी ने अपने मोबाइल में उनकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार शारीरिक शोषण किया। लगातार बढ़ते उत्पीड़न और डर से उन्होंने सितंबर, 2023 में नौकरी छोड़ दी थी।

महिला ने पुलिस को बताया था कि नौकरी छोडऩे के बाद भी चिकित्सक ने उसका पीछा करना और घर आना बंद नहीं किया। एक बार विरोध करने पर पिटाई भी की। वह खुद को पुलिस अधिकारियों का करीबी बताकर धमकाता रहा। पीडि़ता ने आरोप लगाया था कि 27 अप्रैल की देर शाम को जब वह बाथरूम में थी तभी राहुल उनकी बेटी के कमरे में घुस गया। बाहर आने पर महिला ने देखा कि वह अर्धनग्न हालत में था और उनकी बेटी रो रही थी। महिला को देखकर आरोपी मौके से भाग गया था। महिला का कहना है कि डर और शर्म की वजह से वह अब तक चुप रही, लेकिन अब पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!