हरियाणवी छोरे का कमाल, 4 लाख खर्च कर ट्रैक्टर को बना दिया ‘ट्रैवल होम’, कर चुका है चारधाम यात्रा

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Mar, 2026 09:50 PM

a haryana boy has spent 4 lakh rupees to convert his tractor into a travel home

रियाणा के सोनीपत से एक किसान की दिलचस्प कहानी सामने आई है, जहां एक युवा किसान ने अपने ट्रैक्टर

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा के सोनीपत से एक किसान की दिलचस्प कहानी सामने आई है, जहां एक युवा किसान ने अपने ट्रैक्टर को ही सफर का साथी बना लिया है। सोनीपत के किसान रॉकी ने ट्रैक्टर में सनरूफ, कैमरा, रसोई और सोने तक की व्यवस्था कर उसे चलता-फिरता घर बना दिया है। करीब 10 लाख रुपये के ट्रैक्टर पर 4 लाख रुपये खर्च कर उसे खास तौर पर मॉडिफाई करवाया गया है। 

इसी ट्रैक्टर से रॉकी काजा-स्पीति और चारधाम यात्रा भी कर चुके हैं और अब परिवार के साथ नेपाल जाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल और गैस की संभावित दिक्कत को देखते हुए फिलहाल वह अपने अगले सफर को लेकर असमंजस में हैं। 

PunjabKesari

सोनीपत के युवा किसान रॉकी ने किस्तों पर खरीदे गए ट्रैक्टर को उन्होंने अपनी जरूरतों और लंबे सफर को ध्यान में रखते हुए खास तरीके से मॉडिफाई करवाया है। ट्रैक्टर के केबिन में सनरूफ लगवाई गई है, ताकि सफर के दौरान खुला आसमान भी महसूस किया जा सके। अंदर 8 से 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, साथ ही रसोई और सोने तक की सुविधा भी मौजूद है। पीछे के ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए केबिन में कैमरा लगाया गया है, जबकि लंबे सफर के लिए ट्रैक्टर के आगे 55 लीटर का अलग डीजल टैंक भी बनवाया गया है।

करीब 10 लाख रुपये के इस ट्रैक्टर पर रॉकी अब तक लगभग 4 लाख रुपये मॉडिफिकेशन में खर्च कर चुके हैं। इसी ट्रैक्टर से वह हिमाचल के दुर्गम काजा-स्पीति इलाके और चारधाम यात्रा का सफर भी तय कर चुके हैं। अब उनका अगला सपना परिवार के साथ नेपाल की यात्रा करने का है। हालांकि खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल और गैस की संभावित कमी को देखते हुए वह फिलहाल अपने अगले सफर को लेकर सोच-विचार कर रहे हैं।

किसानों के लिए ट्रैक्टर सिर्फ खेती का औजार नहीं बल्कि उनकी ताकत और पहचान भी रहा है। किसान आंदोलन के दौरान भी किसानों ने ट्रैक्टर से अपने ताकत दिखाई थी और अब सोनीपत का यह किसान उसी ट्रैक्टर को अपने सपनों की यात्रा का जरिया बनाकर एक नई मिसाल पेश कर रहा है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!