BJP सरकार 36 बिरादरी की सांझी सरकार है, जिसमें हर वर्ग खुद को सहभागी मानता है : डॉ. अरविंद शर्मा

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Mar, 2026 07:16 PM

the bjp government is a joint government of 36 communities in which every secti

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना की

गोहाना (सुनील जिंदल) : सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना की जनता ने पहली बार कमल खिलाकर भाजपा सरकार बनाने में बड़ा योगदान दिया है। जनता-जनार्दन के इसी विश्वास और भरोसे का धन्यवाद जताने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मार्च को सुबह 11 बजे नई सब्जी मंडी में गोहाना विधानसभा धन्यवाद एवं विकास रैली में शामिल होंगे और विकास परियोजनाओं की झड़ी लगाएंगे। उन्होंने कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन से संवाद करते हुए रैली में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दर्जन भर स्थानों पर सभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना की जनता के आशीर्वाद से पहली बार यहां कमल का फूल खिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस रैली के माध्यम से गोहाना के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे, जो इलाके की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 36 बिरादरी की सांझी सरकार है, जिसमें हर वर्ग अपने आप को सहभागी मानता है। सरकार का संकल्प है कि गोहाना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। डॉ शर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में रैली में भाग लें और विकास कार्यों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार अंत्योदय के भाव से हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, उसी प्रकार आमजन का सहयोग भी आवश्यक है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!