सिरसा में  बेटे की आंखों के सामने मां- बाप की मौत, कार-बाइक एक्सीडेंट में दंपती की गई जान...

Edited By Isha, Updated: 25 Nov, 2025 11:18 AM

parents died in front of their son eyes

हरियाणा के सिरसा में एक भीषण सड़क हादसे में दंपती की मौत गई। हादसा गांव खैरेकां के नजदीक पुल के पास हुआ। यहां पर एक कार चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में एक भीषण सड़क हादसे में दंपती की मौत गई। हादसा गांव खैरेकां के नजदीक पुल के पास हुआ। यहां पर एक कार चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतकों की पहचान गांव नागोकी निवासी सतपाल व रेशमा देवी के रूप में हुई। दोनों सिरसा अपने घर लौट रहे थे। मृतक के परिवार वाले पुलिस के साथ मिलकर हाईवे पर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटे हैं। मौके से गाड़ी के कुछ पार्ट्स मिले है, जिससे ऑल्टो कार होने का शक जताया जा रहा है।

 
पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के नागोकी के रहने वाले रविदत ने बताया कि उसके पिता सतपाल सिंह सिरसा में कपड़े की दुकान पर लगे हुए हैं। 23 तारीख को उसके माता रेशमा देवी व पिता सतपाल दोनों बाइक पर सवार होकर सिरसा दुकान पर आए हुए थे और वह भी सिरसा आया हुआ था। रात करीब 9 बजे उसके माता-पिता बाइक पर सवार होकर नागोकी स्थित गांव की ओर जा रहे थे। वह भी उनके पीछे-पीछे प्राइवेट वाहन से जा रहा था।

 
जब उसके माता-पिता खैरेकां के नजदीक पुल के पास पहुंचे तो सामने से खैरेकां से एक अज्ञात गाड़ी आ रही थी। उस गाड़ी ने सीधी उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों ही बाइक से नीचे गिर गया। उनको काफी चोटें लगी। गाड़ी का ड्राइवर वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर उसके मामा व भाई मौके पर पहुंचे और उनको सिविल अस्पताल में पहुंचाया। कुछ देर बाद उसके पिता सतपाल व माता रेशमा देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 
आरोप है कि कार चालक ने गलत साइड में सामने से उनको टक्कर मारी। उसकी माता व पिता का पांव टूटा हुआ था, चेहरे व हाथों पर भी चोटें थी। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। एक आॅल्टो कार का लोकेशन दिखी है, जिसका पता किया जा रहा है। इस मामले में अब सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!