घर से भागे प्रेमी जोड़े ने मौत को लगाया गले, नहर किनारे मिले शव... सामाजिक दबाव की भेंट चढ़ी दो जिंदगियां

Edited By Isha, Updated: 01 May, 2026 01:53 PM

couple commits suicide by swallowing sulphos in sirsa

सिरसा के एक गांव से भागे प्रेमी जोड़े ने जीबीएसएम नहर पर सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका 17 वर्षीय नाबालिग और 22 वर्षीय अनिल कुमार है। दोनों का पिछले पांच महीने से प्रेम

सिरसा: सिरसा के एक गांव से भागे प्रेमी जोड़े ने जीबीएसएम नहर पर सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका 17 वर्षीय नाबालिग और 22 वर्षीय अनिल कुमार है। दोनों का पिछले पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों 29 अप्रैल की रात घर से भागे थे। पुलिस ने दोनों के शव वीरवार शाम को नहर के पास से बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग का अपने गांव के युक्क अनिल कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी

स्वजन को लग गई थी। स्वजन ने उसे समझाया भी और मोबाइल भी ले लिया। युक्क अनिल गांव के ही मेडिकल पर काम करता था। 29 अप्रैल की रात दोनों घर से भाग गए। स्वजन ने नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस में शिकायत भी दी। 29 अप्रैल की रात ही दोनों ने नहर किनारे सल्फास खा ली। नाबालिग ने अपने घर पर फोन भी किया और स्वजन ने वापस आने की बात कही। इसके बाद फोन बंद हो गया। वीरवार शाम को स्वजन उन्हें ढूंढते हुए नहर किनारे पहुंचे, तब दोनों के शव बरामद हुए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!