सिरसा में क्रूरता की हदें पार, पहले  तेजधार हथियारों से गोदा...फिर गाड़ी से रौंदा, युवक की सरेआम हत्या से दहला इलाका

Edited By Harman, Updated: 27 Apr, 2026 12:41 PM

in sirsa a young man is brutally murdered

हरियाणा के सिरसा में सरेआम हुए एक खौफनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां कुछ बदमाशों ने एक युवक को सरेआम मौत के घाट उतार दिया। युवक को इतनी बेरहमी से मारा गया कि मंजर देखने वालों की रुह कांप गई।

सिरसा : हरियाणा के सिरसा में सरेआम हुए एक खौफनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां कुछ बदमाशों ने एक युवक को सरेआम मौत के घाट उतार दिया। युवक को इतनी बेरहमी से मारा गया कि मंजर देखने वालों की रुह कांप गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह सिरसा क्षेत्र की श्मशाबाद पट्टी एरिया की है। मृतक की पहचान सोनू के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोनू का कुछ युवकों के साथ विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते कुछ युवक मुहल्ले में पहुंचे और  तेजधार हथियारों से सोनू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।  इसके बाद क्रूरता की हदें पार करते हुए उस पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे सोनू बुरी तरह से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या की सूचना पर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने वारदात की गंभीरता से तहकीकात शुरु कर दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!