सिरसा में बेटे की हैवानियत, पिता को बेरहमी से उतारा मौत के घाट; वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Edited By Harman, Updated: 25 Apr, 2026 01:04 PM

son brutally kills father in sirsa

रियाणा के सिरसा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने पिता की जान ले ली। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने पिता की जान ले ली। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ऐलनाबाद के गांव किशनपुरा की है। मृतक की पहचान करीब 52 वर्षीय संतलाल के रूप में हुई है। आरोपी बेटे की पहचान देसराज के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देसराज को शराब पीने की बुरी लत है। गुरुवार में शराब के नशे में धुत जब घर पहुंचा तो पिता ने डांट दिया। वहीं इसी बात से गुस्सा होकर चाकू से अपने पिता संतलाल के पर वार कर दिया। जिससे उनको गहरी चोट जा लगी। खून से लथपथ वह जमीन पर गिर पड़े। पिता पर जानलेवा हमला कर खुद वह फरार हो गया। परिजन संतलाल को जख्मी हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छानबीन कर आरोपी देसराज को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!