34 यात्री बिना टिकट, कंडक्टर सस्पेंड...सिरसा में 2 दिन में रोडवेज घोटाले की परतें खुलीं

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Apr, 2026 01:37 PM

34 passengers without tickets conductor suspended  roadways scam unravels in

हरियाणा में रोडवेज बस सेवाएं बहाल होने के साथ ही सिरसा डिपो में टिकट गबन और अनियमितताओं के मामले लगातार

सिरसा : हरियाणा में रोडवेज बस सेवाएं बहाल होने के साथ ही सिरसा डिपो में टिकट गबन और अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि चालक-परिचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। डिपो की जीएम उड़नदस्ता टीम ने महज दो दिनों में गबन के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है, जिसके बाद विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।   

मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला 22 अप्रैल का है। कालांवाली से डबवाली के बीच हस्सू गांव के पास बस को रोककर चेकिंग की गई। जांच के दौरान बस में सवार 34 यात्री बिना टिकट पाए गए। इंस्पेक्टर अशोक के अनुसार, कंडक्टर के बैग से 370 रुपये अतिरिक्त भी बरामद हुए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनसे किराया तो लिया गया लेकिन टिकट जारी नहीं किया गया। मामले की रिपोर्ट जीएम को भेजी गई, जिसके बाद कंडक्टर जाकिर हुसैन को सस्पेंड कर दिया गया। इसकी पुष्टि जीएम कुलदीप जांगड़ा ने की है।

इसी दिन दूसरा मामला चंडीगढ़-सिरसा रूट पर चल रही एक लीज बस में सामने आया। यहां चालक पर यात्रियों से 400 रुपये लेकर सामान ढोने का आरोप लगा है। यह मामला भी जांच के दायरे में है और संबंधित कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

वहीं तीसरा मामला 23 अप्रैल की रात का है, जब दिल्ली से हिसार आ रही सिरसा डिपो की बस में अनियमितता पकड़ी गई। बस कंडक्टर अंकित पर 700 रुपये लेकर सामान लाने का आरोप है। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर मामले की रिपोर्ट यातायात शाखा को भेज दी गई है। इस पर जीएम स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!