हरियाणा में खौफनाक वारदात, सिर में ईंट मारकर दोस्त की हत्या, वजह जान उड़ेंगे होश

Edited By Harman, Updated: 30 Apr, 2026 01:35 PM

friend killed by hitting him on the head with a brick in sirsa

हरियाणा के सिरसा से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं विवाद ने इतना भयानक रुप ले लिया कि एक ने दूसरे के सिर पर ईंट से वार कर उसकी जान ले ली।

सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं विवाद ने इतना भयानक रुप ले लिया कि एक ने दूसरे के सिर पर ईंट से वार कर उसकी जान ले ली।

ईंट से वार कर मार डाला

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुरतिया इंटरलॉक फैक्ट्री की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के निवासी देवेंद्र सिंह के रुप में हुई है। बुधवार रात वह फैक्ट्री परिसर में अपने साथी रवि सिंह के साथ बैठकर शराब पी, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वहीं विवाद बढ़ने पर आरोपी रवि ने गुस्से में ईंट से देवेंद्र के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी रवि सिंह मौके से फरार हो गया।

गुरुवार सुबह जब फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी काम पर पहुंच तब कमरे में देवेंद्र का खून से सना शव देख उनके होश उड़ गए। वहीं पुलिस को तुरंत वारदात की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!