Panipat : ट्रांसपोर्टर पर गोलियां चलाने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार, फरार मास्टरमाइंड के इशारे पर फैला रहे थे दहशत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Feb, 2026 07:28 PM

panipat three more accused arrested for firing on a transporter they were spre

ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रह्मणियम पर हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले के मामले में CIA वन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल

समालखा (विनोद लाहोट) : ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रह्मणियम पर हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले के मामले में CIA वन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार देर शाम समालखा के गांव नारायणा के पास दिल्ली पैरेलल नहर पुल के नजदीक से आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव डाहर निवासी सुमित, अंकित व टिंकू के रूप में हुई है।

CIA वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले से गिरफ्तार अपने 3 साथियों नौल्था निवासी सुनील उर्फ गुंडा, डाहर निवासी प्रिंस और एक नाबालिग से मिलकर ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सुमित, फरार चल रहे सुनील उर्फ शीलू का भाई है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि शीलू के कहने पर दहशत फैलाने के इरादे से यह हमला किया गया।

ऑफिस के बाहर खड़े होकर रची थी साजिश

पूछताछ में यह भी सामने आया कि 24 जनवरी को गांव डाहर में शीलू के ऑफिस के बाहर खड़े होकर पूरी साजिश रची गई। इसके बाद शाम के समय प्रिंस, सुनील और नाबालिग आरोपी ने महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर के ऑफिस के पास उसे गोलियों से छलनी कर दिया। फिलहाल शीलू किसी अन्य देश में फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस हथियारों की बरामदगी और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि थाना मॉडल टाउन में दर्ज शिकायत के अनुसार 24 जनवरी की शाम महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रह्मणियम को बाइक सवार व पैदल आए आरोपियों ने बातचीत के बहाने बाहर बुलाकर माथे और पेट में गोलियां मारी थीं। पुलिस अब पूरे गिरोह और फरार मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!