खुलासा: ताऊ के लड़के ने ही मांगी थी फिरौती, न देने पर किया नाबालिग का कत्ल(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 08 Jan, 2020 06:37 PM

हरियाणा के पानीपत जिले में पूर्व पार्षद के 16 वर्षीय भतीजे लविश के अपहरण का मामला सामने आया है। किडनैपरों ने परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

पानीपत(सचिन)- जवाहर नगर से 16 वर्षीय बच्चे के किडनैप के मामले में उस समय नया मोड़ आया जब पुलिस द्वारा इस गुत्थी को सुलझाते हुए किडनैपिंग और मर्डर के असली आरोपी का खुलासा किया। दरअसल दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला कुणाल पुत्र योगेश बीती रात 8:30 बजे के करीब अपनी दादी के घर जाने का बोलकर घर से निकला था, लेकिन लौटकर वापस नहीं आया। कुणाल के वापस ना आने पर परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। परिजनों ने आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में कुणाल साइकिल से जाता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन कुछ दूर जाने पर वह गायब हो जाता है। 

इस मामले में ताजा जानकारी सामने आई है कि इस पूरी वारदात के पीछे मृतक कुणाल के ताऊ के लड़के का हाथ था। उसने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर ये सारी साजिश रची।कुणाल के ताऊ के लड़के गोली ने अपने दो साथियों रमन और कशिश के साथ मिलकर देर रात 9:00 बजे ही रमन के घर पर ले जाकर कर कुणाल की हत्या कर दी दी थी। हत्या के समय रमन के घर पर नहीं था कोई भी व्यक्ति। उसका सारा परिवार वैष्णो देवी माथा टेकने गया था। देर रात 9:00 बजे हत्या करने के बाद रमन और कशिश ने डेड बॉडी को चोट वाला रोड गंदे नाले में फेंक दिया था। 

देर रात कुणाल के ही फोन से किडनैपर की कॉल आई तो उसने 5 लाख रूपए फिरौती की मांग की। फिरौती न देने की सूरत में किडनैपर ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। बच्चे के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को मिली दी है। आज दोपहर बाद पुलिस को एक बच्चे का शव पानीपत के चौटाला रोड पर मिलने की सुचना मिली ,तो पुलिस कुणाल के परिजनों को लेकर मोके पर पहुंची जंहा परिजनों ने कुणाल को पहचाना। मामले की सुचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस मामले से जुड़ा एक आडियो भी सामने आया है जिसमें किडनैपर साफ तौर पर बोलते सुनाई दे रहा है कि तुम्हारे पास बस 15 मिनट है। पैसे पहुंचा दो। किडनैपर ने परिजनो को हाथ भिजवाने की धमकी देते कहा कि अगर तुमने पुलिस के पास जाने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा। परिजन किडनैपर को अपने बेटे से बात करवाने के लिए कहते है पर किडनैपर इस बात को मानने के लिए राजी नहीं होता और कहता है मैं फोन बंद कर रहा हूं। अब तेरा बेटा तूझे नहीं मिलेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!