Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Jul, 2026 04:46 PM

करनाल के कूचपूरा गांव में जीजा और उसके साथियों पर साले की हत्या के मामले को
करनाल : करनाल के कूचपूरा गांव में जीजा और उसके साथियों पर साले की हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव रायसेन की लड़की जसविंदर की बहन की कुच पूरा में शादी एक साल पहले हुई थी। ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता था। साथ ही मृतका की बहन से मारपीट करता था। कुछ दिन पहले लाखों की भैंस भी दे दी थी और पैसे भी दिए परन्तु फिर भी मारपीट होती रही।
शनिवार को जसविंदर अपने दो भाइयों के साथ कुचपूरा आया था। बहन ने मारपीट के बाद बुलाया था कि उसको ले जाओ। जब जसविंदर भाइयों के साथ पहुंचा तो लड़की के ससुराल पक्ष ने हमला कर दिया। जसविंदर को तेज हथियार से घायल कर दिया जिसकी अस्पताल ले जाते मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए DSP ने बताया कि मनजीत नाम की महिला की शादी करनाल के कुजपरा गांव में हुई थी जिसकी अपने सुसराल वालों के साथ कुछ कहासुनी थी। उसके बाद मनदीप के भाई कुजपरा गांव में पहुंचे थे। उन पर हमला कर दिया था हमले में जसविंदर नाम के युवक जो लड़की का भाई था उसकी मौत हो गई थीं।
DSP ने बताया कि मामले में 2 लोग ऋषिपाल और सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा औऱ मामले में आगे की जाच की जाएगी। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)