विपक्ष अब पूरी तरह मुद्दाविहीन, केवल मीडिया की सुर्खियों के लिए कर रहा है हंगामा : रणबीर गंगवा

Edited By Harman, Updated: 16 Oct, 2026 03:15 PM

opposition is now completely devoid of issues they are creating a ruckus solely

हरियाणा सरकार के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने विपक्ष और विशेष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा राजनीतिक हमला बोला है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी)  : हरियाणा सरकार के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने विपक्ष और विशेष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा राजनीतिक हमला बोला है। एक विशेष बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश और प्रदेश का विपक्ष आज पूरी तरह से मुद्दाविहीन हो चुका है। जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों को उठाने के बजाय विपक्षी नेता केवल अखबारों और समाचार चैनलों की सुर्खियों में बने रहने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं।

​सदन में तथ्यों से भागने की आदत, संवैधानिक संस्थाओं पर कर रहे अनर्गल प्रहार

​कैबिनेट मंत्री ने विपक्षी नेताओं की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखने का सबसे उपयुक्त और सशक्त माध्यम संसद और राज्य की विधानसभाएं हैं परंतु विपक्ष की यह नियति बन चुकी है कि जब संसद या विधानसभा का सत्र चलता है, तो वे चर्चा में भाग लेने और तथ्यों के साथ बात रखने के बजाय हंगामा खड़ा करते हैं और सदन से वॉकआउट कर जाते हैं। ​राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग और एसआईआर प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों का माकूल जवाब देते हुए मंत्री गंगवा ने कहा भारतीय निर्वाचन आयोग  एक पूर्णतः स्वतंत्र और स्वायत्त निकाय है, जो किसी भी सरकार के दबाव में कार्य नहीं करता है। मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए फर्जी या डुप्लीकेट वोटों को हटाना और नए योग्य नागरिकों के वोट जोड़ना एक तय संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसके लिए फॉर्म-6 और फॉर्म-7 निर्धारित हैं। यही चुनावी सुधार प्रक्रिया कांग्रेस शासनकाल के दौरान भी होती रही है, लेकिन आज कोई ठोस मुद्दा न होने के कारण विपक्ष जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहा है।

​नायब सैनी सरकार के दो साल पूरे

पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य विभाग की अभूतपूर्व प्रगति ​मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री ने अपने विभागों द्वारा हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया।

सड़कों का सुदृढ़ीकरण और गारंटी व्यवस्था

​30,717 किमी नेटवर्क का रखरखाव: पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन आने वाले कुल 30,717 किलोमीटर लंबे सड़क तंत्र की नियमित देखभाल और मरम्मत के लिए एक वैज्ञानिक चक्र (सर्कल) निर्धारित किया गया है। ​वार्षिक कारपेटिंग व 5 वर्ष की गारंटी: हर साल 5,000 से 6,000 किलोमीटर सड़कों की नई कारपेटिंग की जा रही है। इन सभी सड़कों पर 5 वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड  लागू होती है।

​कड़ी कार्रवाई का प्रावधान

वर्तमान में लगभग 19,000 किलोमीटर सड़कें इस गारंटी अवधि के अंतर्गत हैं। यदि कोई ठेकेदार या निर्माण एजेंसी गारंटी अवधि में सड़क दुरुस्त नहीं करती, तो उसकी बैंक गारंटी कैश करवाकर विभाग स्वयं त्वरित मरम्मत कराता है। ​हर जिले में 'मॉडल रोड', हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की सड़कें विश्वस्तरीय हों। इसके तहत सभी एस्टीमेट पास करके हर जिले में एक 'मॉडल रोड' बनाने का कार्य तेजी से शुरू किया जा रहा है।

​ शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु विशेष अभियान

​नहर एवं नलकूप आधारित प्रणाली: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जरूरत के हिसाब से नलकूप और नहर आधारित जल आपूर्ति दी जा रही है।
​457 वॉटर टैंकों का जीर्णोद्धार: झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, हांसी, हिसार और फतेहाबाद जैसे जिलों में भूजल स्तर (ग्राउंड वॉटर) ऊपर आने के कारण करीब 457 पेयजल टैंक क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे स्वच्छ पानी में गंदा पानी मिक्स हो रहा था। विशेष बजट की मंजूरी: मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद इन सभी 457 टैंकों को पक्का करने और नया रूप देने के लिए अलग से विशेष बजट का प्रावधान कर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन देश के लिए प्रेरणादायी

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेदाग और दूरदर्शी सार्वजनिक जीवन की सराहना करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 'गुजरात मॉडल' पेश करने के बाद पिछले 12 वर्षों से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान वैश्विक पटल पर सर्वोच्च शिखर पर पहुँचा है।
​
ऐतिहासिक कल्याणकारी नीतियां: 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान (पीएम आवास योजना), मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान भारत कार्ड, देशभर में एम्स-मेडिकल कॉलेजों का निर्माण और आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

​सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरियाणा सरकार और संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, वृहद स्तर पर पौधारोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!