मोबाइल छीनकर भाग रहा था स्नेचर, एक आरोपी को मौके पर ही किया काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Nov, 2025 10:51 PM

one snatcher arrested by gurgaon police

राहगीर से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो स्नेचरों में से एक को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली है। वहीं, स्नेचिंग में संलिप्त दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): राहगीर से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो स्नेचरों में से एक को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली है। वहीं, स्नेचिंग में संलिप्त दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, बिजनौर उत्तर प्रदेश के रहने वाले सलमान ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक उनका फोन छीनकर भाग रहे थे। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीछा किया और एक आरोपी सचिन निवासी अनूप शहर, जिला बुलंदशहर, को बाइक सहित मौके पर ही पकड़ लिया। हालांकि झपटमारी की वारदात में शामिल दूसरा आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सचिन से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार हुए दूसरे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!