शादी समारोह में युवक को मारी गोली, एक महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 May, 2025 09:05 PM

one arrest after one month in case of firing in marriage

शादी समारोह में युवक के पैर में गोली मारने वाले आरोपी को गुड़गांव पुलिस ने एक महीने बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के रहने वाले समुद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।...

गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी समारोह में युवक के पैर में गोली मारने वाले आरोपी को गुड़गांव पुलिस ने एक महीने बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के रहने वाले समुद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह उसकी लाइसेंसी पिस्टल है।

 गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram/ पर टच करें।

 

आपको बता दें कि 19 अप्रैल को सेक्टर-10 थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 18 अप्रैल को वह अपने दोस्त धीरज की शादी में सेक्टर-37 गुड़गांव आया था। यहां उसकी मुलाकात समुद्र नामक युवक से हुई थी। समुद्र के पास पिस्टल थी जिसे वह नाचते हुए बार-बार लोड व अनलोड कर रहा था। इसी दौरान उससे गोली चल गई जो गोली युवक के पैर में जाकर लगी। वारदात के बाद आरोपी समुद्र मौके से फरार हो गया था। घायल को समारोह में शामिल अन्य लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-10 थाना पुलिस ने घायल युवक से शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया था। अब मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!