Satish Kaushik की मौत को लेकर आया नया मोड़, फार्म हाउस से पुलिस को मिली दवाइयां

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Mar, 2023 12:48 PM

new twist in the death satish kaushik

बॉलीवुड अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक को परिवार के सदस्यों और मित्रों ने वीरवार को अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में ...

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक को परिवार के सदस्यों और मित्रों ने वीरवार को अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। वहीं अब शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहां मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी, लेकिन अब सतीश कौशिक की मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। 

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभिनेता सतीश कौशिक मौत के सही कारण जानने के लिए विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिला पुलिस की अपराध टीम ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में उस फार्म हाउस का दौरा किया जहां पार्टी आयोजित की गई थी और वहां से कुछ 'दवाएं' बरामद की गई।

बता दें कि सतीश कौशिका का आठ मार्च की रात गुरुग्राम में अस्पताल ले जाते समय निधन हो गया था। देर रात करीब एक बजे उन्हें रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा।  सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने बीते बुधवार को गुडगांव के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!