Edited By Manisha rana, Updated: 28 May, 2026 02:28 PM

सिरसा के डबवाली में ड्रग्स विभाग और डबवाली पुलिस ने मेडिकल स्टोर की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की है। ड्रग्स विभाग ने मंडी डबवाली स्थित शर्मा फार्मा मेडिकल को सील भी कर दिया गया है और अब संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई...
सिरसा (सतनाम सिंह) : नशा तस्करों और मेडिकल संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना शहर डबवाली पुलिस टीम व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल नशे पर कड़ा शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की है। मेडिकल नशे पर अंकुश लगाने व जीवन रक्षक दवाइयों की आड में कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए प्रबंधक प्रबंधक थाना शहर डबवाली नि. देवीलाल की टीम ने ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुनील कुमार के साथ मंडी डबवाली स्थित शर्मा फार्मा मेडिकल पर रेड कर नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद कर मेडिकल सील किया गया और सेल्समैन अरविंद को नोटिस दिया गया।
जानकारी देते हुए डबवाली की एसपी जसलीन कौर ने बताया कि मेडिकल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना शहर डबवाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए औषधि नियंत्रण अधिकारी सुनील कुमार के साथ मिलकर शर्मा फार्मा मेडिकल पर रेड की। जो रेड के दौरान मेडिकल से नशे में प्रयुक्त होने वाली 360 गोलियां टेम्पेन्टाडोल व 436 कैप्सूल प्रेगाबलीन मिले, जिसके बारे में बिल मांगा गया तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। जो बरामद गोलियों को डीसीओ सिरसा द्वारा कब्जे में लेकर मेडिकल को सील किया गया। मेडिकल संचालक का लाइसेंस रद्द करने के सबंध में आगे की कार्रवाई डीसीओ सिरसा सुनील कुमार द्वारा की जाएगी।
पहले भी मेडिकल संचालक के खिलाफ कई मुकदमे है दर्ज
मेडिकल स्टोर संचालक परमानन्द शर्मा के खिलाफ पहले भी भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामदगी मामले में थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज है । इसके अलावा आरोपी के खिलाफ 2025 में गैर इरादतन हत्या के संबंध में अभियोग दर्ज है ।
डबवाली एसपी ने मेडिकल संचालकों को दी सख्त चेतावनी
मेडिकल स्टोर की आड में दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। डबवाली पुलिस द्वारा निरंतर मेडिकल एसोसिएशन एवं दवा विक्रेताओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें पुलिस का सहयोग करने को कहा जा रहा है ताकि दवा विक्रेता नशीली गोलियों को बिना किसी डाक्टरी सलाह एवं पर्ची के किसी को भी न दें । इसके अलावा कई नशीली गोलियां एन.डी.पी.एस. एक्ट में नहीं आतीं इसलिए इन गोलियां का अक्सर नशे में प्रयोग हो रहा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों सहित अपराध शाखाओं को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन के सहयोग से मेडिकल नशा बेचने वालों पर पैनी नजर रखें । अगर किसी मेडिकल स्टोर संचालक की नशा बेचने में संलिप्तता पाई जाए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)