Nayab Saini In Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- PM मोदी 25 नवंबर को आएंगे कुरुक्षेत्र

Edited By Deepak Kumar, Updated: 21 Nov, 2025 06:47 PM

nayab saini arrives in kurukshetra says pm modi visit kurukshetra on november 25

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र पहुंचकर ज्योतिसर में बने अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र आएंगे और इस अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र पहुंचकर ज्योतिसर में बने अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र आएंगे और इस अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

25 नवंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में PM नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। PM मोदी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) में पहली बार शामिल होंगे। PM मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर देश को संबोधित करेंगे। ज्योतिसर में 206 करोड़ रुपये की लागत से बने महाभारत-थीम आधारित अनुभव केंद्र का उद्घाटन होगा।

CM नायब सैनी ने ज्योतिसर में तैयार किए गए अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें भगवद्गीता के संदेश और महाभारत कथा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। शहादत दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल का भी मुख्यमंत्री ने दौरा किया। हरियाणा के चार अलग-अलग कोनों से निकली शोभा यात्राएं गुरु तेग बहादुर के इतिहास और प्रेरणा को दर्शाते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगीं। यह आयोजन हरियाणा और देश के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

विदेशों से अपराधियों को लाए जाने पर पूछे गए प्रश्न पर CM सैनी ने कहा, “शांति से रहें, मेहनत करें। मैं पवित्र भूमि पर खड़ा हूं जहां गीता का उपदेश दिया गया था। हमें अपना काम करते रहना चाहिए।” कार्यक्रम में सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!