Haryana Weather Alert: हरियाणा में 7 सितंबर तक एक्टिव रहेगा मानसून, इन 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Sep, 2024 09:44 AM

monsoon will remain active in haryana till september 7

हरियाणा में मानसून कल तक यानी 7 सितंबर तक एक्टिव रहेगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने हरियाणा के करनाल, पानीपत और सोनीपत में कई स्थानों पर हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे बारिश की स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा बारिश हिसार में हुई है। यहां 31...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसून कल तक यानी 7 सितंबर तक एक्टिव रहेगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने हरियाणा के करनाल, पानीपत और सोनीपत में कई स्थानों पर हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे बारिश की स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा बारिश हिसार में हुई है। यहां 31 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

PunjabKesari

भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर 5 सितंबर के दौरान हरियाणा राज्य में 332.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 374.3 मिली मीटर से अब तक 11% कम हुई है। अब तक के आंकड़ों से पता चला है कि राज्य के 14 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने से मानसून में सक्रियता अगले दो दिनों 7 सितंबर तक बने रहने से राज्य के ज्यादातर स्थानों पर 6 और 7 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। 8 सितंबर से मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना से 8 सितंबर से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में मौसम परिवर्तनशील तथा कहीं कहीं हल्की बारिश की ही संभावना है। वहीं जुलाई में इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!