हरियाणा में आज से नौतपा शुरू, अब और सताएगी गर्मी...इस दिन आंधी के साथ होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2026 08:44 AM

nautapa begins in haryana today heat will continue to torment

सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है जो आमतौर पर 25 मई से 2 जून के बीच होता है। आमतौर पर नौतपा दौरान तापमान में उफान और गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड बनाती है।

हिसार : सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है जो आमतौर पर 25 मई से 2 जून के बीच होता है। आमतौर पर नौतपा दौरान तापमान में उफान और गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड बनाती है। वैज्ञानिक और भौगोलिक दृष्टि से यह पृथ्वी और सूर्य की गति के कारण होने वाली एक प्राकृतिक घटना है जो भारतीय मानसून चक्र और कृषि व्यवस्था का मुख्य आधार है। वैसे मानसून प्रणाली पर प्रभाव नौतपा का तपना अच्छे मानसून का वैज्ञानिक संकेत माना जाता है। 

हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए हीटवेव (लू) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को उत्तर भारत में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से थार रेगिस्तान से उड़कर वातावरण में धूल के गुब्बार देखने को मिले। उत्तर राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा का मौसम इस समय पूरी तरह से धुंधला हो गया है। धीरे-धीरे सम्पूर्ण हरियाणा में धूल के गुब्बार देखने को मिलेगा। इसकी वजह से सूर्य की धूप भी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। 

हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में बेहद गर्म मौसम के साथ रेत बरस रही है। रविवार को दोपहर के तापमान में 4 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ौतरी हो गई। यह बढ़ौतरी भिवानी में हुई जहां पर दोपहर का तापमान 44 डिग्री सैल्सियस रहा। सर्वाधिक दोपहर का तापमान सिरसा का 46 डिग्री सैल्सियस रहा। जो शनिवार के मुकाबले 2 डिग्री सैल्सियस ज्यादा था। रोहतक का 45.3, फरीदाबाद का 44.8, हिसार व जींद का 43.8, नूंह का 43.5, गुरुग्राम का 43.1 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। रात्रि तापमान 22.2 से 29 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा।


मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में नौतपा दौरान पहले 4 दिनों तक तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। परन्तु अन्तिम 5 दिनों के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 25 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में आंशिक बदलाव से आंशिक बादलवाही और तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश की सम्भावना बन रही है।

मौसम में फिर देखने को मिलेगा बदलाव 

वहीं 28 मई को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में 28 से 30 मई दौरान मौसम में बदलाव की सम्भावना बन रही है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 जून को सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!