Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Sep, 2025 01:29 PM

शहर में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कंपनी से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रही निजी कंपनी की महिला कर्मचारी का पीछा करने और उसका अपहरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कंपनी से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रही निजी कंपनी की महिला कर्मचारी का पीछा करने और उसका अपहरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार को वह कार में सवार होकर अपने काम से सेक्टर-55 की तरफ जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसकी कार को रोकने की कोशिश की और जब वह नहीं रुकीं, तो उन्होंने उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
आरोप है कि युवती को जबरन गाड़ी से बाहर खींचकर अपहरण करने की कोशिश की। उसके के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सेक्टर-56 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126, 140(3), 3(5), 324(4), 62, और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।