Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Mar, 2026 09:12 PM

नाबालिग से शादी समारोह में दोस्ती कर एक युवक द्वारा बिहार में रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को आरोपी अपने साथ गुड़गांव ले आया जहां उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा और कई बार उसके साथ संबंध बनाए।
गुड़गांव, (ब्यूरो): नाबालिग से शादी समारोह में दोस्ती कर एक युवक द्वारा बिहार में रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को आरोपी अपने साथ गुड़गांव ले आया जहां उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा और कई बार उसके साथ संबंध बनाए। नाबालिग ने अब निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया तो पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने 6 पॉक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आगामी कार्रवाई के लिए बिहार पुलिस को भेज दिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, आर्किड अस्पताल सेक्टर-33 से 17 वर्षीय किशोरी द्वारा एक बच्चे को जन्म देने के संबंध में सूचना मिली थी। मामले में जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पाया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले 20 वर्षीय आशीष कुमार मजदूरी का काम करते हैं। आशीष की मुलाकात बिहार में साल 2023 में आयोजित एक शादी समारोह में किशोरी से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और आशीष ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो आशीष उसे गुड़गांव ले आया और सदर थाना क्षेत्र में उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा।
अब आशीष ने उसे डिलीवरी के लिए आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया जहां पता लगा कि जिस गर्भवती की डिलीवरी होनी है वह नाबालिग है। इस पर अस्पताल से सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आगामी कार्रवाई के लिए बिहार पुलिस को भेज दिया है।