सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बनी सहमित, हड़ताल खत्म, कल से काम पर लौटेंगे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 May, 2026 10:22 PM

mcm officials complete demand of sanitation worker

अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारियों ने सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल खत्म करते हुए मंगलवार से काम पर लौटने की हामी भरी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारियों ने सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल खत्म करते हुए मंगलवार से काम पर लौटने की हामी भरी। आज सुबह से अपने दैनिक समय के अनुसार निगम क्षेत्र में सभी कर्मचारी फील्ड में होंगे। सोमवार को प्रवीन यादव के साथ हुई सकारात्मक बैठक में यह फैसला लिया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।



हड़ताली कर्मचारियों ने सीनियर डिप्टी मेयर से मिलकर उनके समक्ष अपनी मांगे रखते हुए कहा कि उन्हें समय पर सैलरी नहीं मिल रही। जिस कारण उन्हें दैनिक जरूरत पूरी करने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें सफाई एजेंसी की जगह एचकेआरएन रोल पर किया जाए। सभी कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई जमा करवाया जाए। इस पर प्रवीन यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारी, चाहें वे निगम की किसी भी एजेंसी में काम कर रहें हैं, उन्हें हर महीने की 7-10 तारीख तक सैलरी मिल जाएगी। इसके अलावा उन्हें समझाया गया कि पीएफ और ईएसआई का पैसा हर महीने उन्हें पीएफ खाते में जमा हो रहा है। सफाई कर्मचारियों से वादा करते हुए सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि वे सफाई कर्मचारियों को एचकेआरएन के तहत भर्ती करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। सफाई कर्मचारियों के हक के लिए वे सरकार के समक्ष उनकी बात को प्रमुखता से रखेंगे। इस बैठक से कर्मचारी संतुष्ट हुए और हड़ताल खत्म करने पर सहमत हुए।


मानसून से पहले सभी नालों की सफाई करवाने के दिए निर्देश
सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने सोमवार को निगम की इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि मानसून से पहले निगम क्षेत्र के सभी नाले,नालियों को साफ किया जाए, ताकि जलभराव की स्थिति न बने। इसके अलावा संभावित जलभराव वाली जगहों पर संसाधनों की तैनाती करें। भविष्य की जरूरत को देखते हुए मानेसर में बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए जमीन की तलाश करें। गांव शिकोहपुर में काॅपरेटिव सोसाइटी से जमीन के विवाद के चलते वहां पर कम्युनिटी सेंटर का काम बंद पड़ा हुआ है। उस विवाद को भी जल्द हल करवाया दिया जाएगा। गांव शिकोहपुर में कम्युनिटी सेंटर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।
 

इस पर निगम अधिकारियों ने कहा कि एक बार सभी नालों की सफाई करवा दी गई है। 15 जून से पहले दोबारा निगम क्षेत्र के सभी नालों की सफाई हो जाएगी। इसके अलावा रामपुरा चौक पर जलभराव को देखते हुए वहां स्थायी समाधान निकाला जा रहा है। वहां पर छोटी ड्रेन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बार मानसून में वहां पर जल भराव नहीं होगा। इस मौके पर एक्सईएन मंदीप धनखड़, सुशील ठाकरान, एसडीओ अनिल मलिक, अमन राठी, विकास शर्मा, शशिकांत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!