नाले में गिरा युवक, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, दोस्त पर शक, पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Dec, 2025 08:14 PM

man fallen in drain not found after 24 hours search opration

दौलताबाद में 40 वर्षीय व्यक्ति कथित रूप से खुले नाले में गिर गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने दोस्तों से मिलने के लिए फिरोजगांधी कॉलोनी से दौलताबाद आया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): दौलताबाद में 40 वर्षीय व्यक्ति कथित रूप से खुले नाले में गिर गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने दोस्तों से मिलने के लिए फिरोजगांधी कॉलोनी से दौलताबाद आया था। यहां शराब के अत्याधिक नशे में वह बस स्टॉप पर ही लेट गया था। देर रात को जब युवक के पिता का फोन आया तो व्यक्ति का दोस्त उसे बाइक पर छोड़ने के लिए जा रहा था। बताया() जा रहा है कि बाइक पर बैठने से पहले व्यक्ति बाथरूम करने के लिए बस स्टॉप के पास खड़ा हुआ था और इसी दौरान नशे में उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नाले में गिर गया जिसके बाद से वह लापता है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

जानकारी के मुताबिक, फिरोजगांधी कॉलोनी के रहने वाले अर्जुन (40) अपने दोस्तों से मिलने के लिए मंगलवार शाम को गांव दौलताबाद गए थे। यहां बने बस स्टॉप के पास बैठकर उन्होंने शराब पी। अर्जुन के दोस्त रुपेश ने बताया कि रात करीब 9 बजे अर्जुन काफी अधिक शराब के नशे में था। इस पर वह उसे घर भेजने के लिए रेपिडो बाइक बुक की, लेकिन वह जाने की हालत में नहीं था। ऐसे में वह उसे बस स्टॉप पर सुलाकर अपने घर चले गए थे। रात को जब अर्जुन के पिता का फोन आया तो वह वापस बस स्टॉप पर गए और उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर उसके घर ले जाने लगे। उन्होंने बताया कि बाइक पर बैठने से पहले अर्जुन बाथरूम करने के लिए रुक गया और वह अपनी बाइक पर बैठे हुए थे। बाथरूम करने के दौरान अचानक अर्जुन नाले में गिर गया। रूपेश ने बताया कि वह तुरंत ही अर्जुन के पीछे नाले में कूद गए, लेकिन अर्जुन अंदर नहीं मिला। 

 

पास से ही गुजर रहे लोगों की मदद से वह नाले से बाहर निकले और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने यहां शव की कुछ देर तो तलाश की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला तो वापस लौट गए। आज सुबह से ही प्रशासनिक टीम मौके पर है, लेकिन उन्हें अर्जुन नहीं मिला। उन्होंने बताया कि देर शाम तक प्रशासन यह पता नहीं लगा पाया कि यहां बनाया गया कवर नाला किस विभाग के अंतर्गत आता है। हर विभाग दूसरे विभाग पर अपना पल्ला झाड़ रहा है। 

 

वहीं, मौके पर पहुंचे अर्जुन के पिता व चचेरे भाई ने शक जताया कि मामला कुछ ओर लग रहा है। रूपेश द्वारा मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है। इस कहानी के कारण पुलिस और प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है। जब अर्जुन नाले में गिरा और रूपेश तुरंत ही नाले में कूद गया तो ऐसा हो नहीं सकता कि अर्जुन उसे न मिल पाया हो। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दस्ता कल से अर्जुन को नाले में तलाश रहा है। करीब 16 घंटे बाद अर्जुन का मोबाइल बस स्टॉप के पास झाड़ियों में मिला है। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची और जांच की तो उन्होंने भी महज खानापूर्ति कर ली और कह दिया कि उन्होंने जितना तलाश करना था कर लिया अब उनके बस की बात नहीं है। वहीं, मामले में मौके पर पहुंची राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। नाले के कवर एरिया को तुड़वाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। वहीं, रूपेश से भी पूछताछ की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!