भांजे के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा, 16 घंटे की तलाश के बाद मिला शव

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Jul, 2025 03:24 PM

man drowned in gurgaon canal

भांजे के साथ नहर में नहाने जाना एक युवक को भारी पड़ गया। शराब पीने के बाद नहर में कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू कर दी, लेकिन शव नहीं मिला जिसके बाद सिविल डिफेंस...

गुड़गांव, (ब्यूरो): भांजे के साथ नहर में नहाने जाना एक युवक को भारी पड़ गया। शराब पीने के बाद नहर में कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू कर दी, लेकिन शव नहीं मिला जिसके बाद सिविल डिफेंस और स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स को मौके पर बुलाया जिन्होंने करीब 16 घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बरामद कर लिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

मृतक की पहचान अशोक विहार के रहने वाले खड़ग सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को वह अपने भांजे के साथ एन्जॉय करने के लिए चंदू बुढेड़ा नहर पर गया था। यहां दोनों ने शराब पी और शराब पीने के बाद खड़ग सिंह नहाने के लिए नहर में जाने लगा, लेकिन भांजे ने मना किया। बताया जा रहा है कि कई बार मना करने के बाद भी खड़ग सिंह नहीं माना और वह नहर में कूद गया। इसके बाद वह बाहर नहीं निकला जिसके बाद खड़ग सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने जांच शुरू कर दी। देर रात तक जब शव नहीं मिला तो रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। इसकी सूचना सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने अल सुबह ऑपरेशन को दोबारा शुरू किया और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!