Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 19 Mar, 2026 08:03 PM

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष-2025-26 के समापन में अब केवल कुछ दिन शेष रह गए हैं।
गुड़गांव, (ब्यूरो): दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष-2025-26 के समापन में अब केवल कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में डीएचबीवीएन द्वारा राजस्व वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ऑपरेशन विंग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि बकाया राशि की अधिकतम वसूली सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय रहते हासिल किया जा सके। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सभी फील्ड अधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ सक्रिय रूप से अभियान चलाएं व बड़े बकायेदारों पर विशेष ध्यान केंद्रित करें। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल भुगतान के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रबंध निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि वसूली कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रतिदिन प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी व समर्पण के साथ कार्य करते हुए अधिकतम राजस्व वसूली सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी क्षमता के साथ कार्य करना होगा।