युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों वसूले

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Mar, 2025 07:39 PM

man blackmailed by cyber criminal in gurgaon

साइबर क्राइम वेस्ट एरिया में जालसाजों ने युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए 1,03,098 रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम वेस्ट एरिया में जालसाजों ने युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए 1,03,098 रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में विशाल नामक युवक ने कहा कि मार्च माह में उसके पास एक कॉल आई। जिसमें जालसाजों ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो को विभिन्न इंटरनेट पोर्टल पर अपलोड करने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 14 मार्च को सात बार में 73,098 रुपए यूपीआई के जरिए वसूले। आरोपी इसके बाद भी उसे ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद विशाल ने अपने दोस्त अमित वधावा के अकाउंट से आरोपियों के खाते में पेमेंट कराई। इसके बाद भी जालसाज जब रुपए मांगने लगे तो विशाल ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!