अमेरिका सड़क हादसे में कुरुक्षेत्र के युवक की मौत, 8 महीने पहले गया था विदेश

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Feb, 2025 05:28 PM

kurukshetra youth died in america road accident

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया। बता दें युवक 6 महीने पहले ही अमेरिका पहुंचा था।

डेस्कः हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया। दूसरी ओर, परिजन बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाने की गुहार सरकार से लगा रहे हैं, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। बता दें युवक 6 महीने पहले ही अमेरिका पहुंचा था।
 
6 महीने पहले अमेरिका गया था कृष्ण

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के ठसका मीरांजी गांव निवासी 31 वर्षीय कृष्ण कुमार करीब 8 महीने पहले कनाडा गया था। यहां 2 महीने रहने के बाद वह कृष्ण अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर आ गया था। इस शहर के नजदीक ही कृष्ण की बुआ का बेटा और जीजा रहते हैं। उन्होंने ही कृष्ण को अपने पास बुलाया था। 

रेस्टोरेंट में कुकिंग का काम करता था कृष्ण 

कृष्ण कुमार के चचेरे भाई मोहित सैनी ने बताया कि कृष्ण रेस्टोरेंट में कुकिंग का काम करता था। 28 जनवरी को कृष्ण अपना काम निपटाकर अपने दोस्त के साथ गाड़ी में बैठकर घर लौट रहा था। इस दौरान उनका ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरे भाई ने कहा कि 29 जनवरी को कृष्ण के मौत की सूचना मिली थी। उधर, कृष्ण के माता-पिता व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कृष्ण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

12 साल साल पहले हुई थी शादी

परिवार के सदस्य ने सरकार से कृष्ण कुमार के पार्थिव शरीर को भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। उन्होंने समाजसेवी संगठनों से भी मदद की अपील की है।बता दें कृष्ण कुमार कर्ज लेकर कनाडा गया था। वह 2 बहनों का इकलौता भाई था। कृष्ण के पिता हरि सिंह पैरालाइज्ड है। करीब 12 साल पहले पीपली की रहने वाली सुनीता के साथ कृष्ण कुमार की शादी हुई थी। शादी के बाद उनके पास 10 साल का बेटा प्रतीक और 3 साल का बेटा हर्षित है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!