Kurukshetra News: अमीन रेलवे स्टेशन के पास मिला भ्रूण, GRP ने की जांच शुरू

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Aug, 2025 07:38 PM

kurukshetra news foetus found near amin railway station

कुरुक्षेत्र जिले के अमीन रेलवे स्टेशन के पास एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। GRP ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र जिले के अमीन रेलवे स्टेशन के पास एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। GRP (राजकीय रेलवे पुलिस) ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह भ्रूण लगभग छह महीने का था और पुरुष शिशु का था।

जांच अधिकारी, GRP कुरुक्षेत्र के एसआई कमल राणा ने बताया कि भ्रूण स्टेशन के किलोमीटर 148 का 7/9 के पास बरामद हुआ। स्टेशन मास्टर से सूचना मिलते ही GRP की टीम मौके पर पहुंची। भ्रूण के सिर पर हल्की चोट के निशान भी पाए गए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण को दफना दिया गया है। पुलिस अब अमीन स्टेशन के आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि भ्रूण को किसने और कैसे वहां फेंका। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भ्रूण को ट्रेन से यात्रा कर रहे किसी यात्री ने फेंका या फिर कोई व्यक्ति आसपास से आकर छोड़ गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच जारी है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!