Edited By Manisha rana, Updated: 22 Mar, 2026 10:02 AM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र में बाबैन रोड स्थित शनि मंदिर के पीछे पशुओं के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हड्डियां और खुर मिलने के बाद स्थानीय लोगों और गौरक्षा से जुड़े संगठनों ने गोवंश होने की आशंका जताई, जिससे माहौल...
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र में बाबैन रोड स्थित शनि मंदिर के पीछे पशुओं के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हड्डियां और खुर मिलने के बाद स्थानीय लोगों और गौरक्षा से जुड़े संगठनों ने गोवंश होने की आशंका जताई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही लाडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ये अवशेष किस पशु के हैं।
गौरक्षा संगठन से जुड़े राहुल आहूजा ने बताया कि उन्हें मंदिर के पुजारी द्वारा इस बारे में सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचने पर कई हड्डियां और खुर बरामद हुए, जिससे गोवंश होने का शक गहरा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर के पीछे झुग्गियां बनाकर रह रहे कुछ लोगों द्वारा कचरा फेंका जाता है और शक जताया कि ये अवशेष वहीं से जुड़े हो सकते हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। SHO गुरनाम सिंह ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अगर गोवंश होने की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में रोष है और प्रशासन से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)