Kurukshetra में बड़ा जमीन घोटाला : 3 मरले की जमाबंदी बदलकर बेटे के नाम की, फिर तीसरे को बेच दी

Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Mar, 2026 02:58 PM

major land scam in kurukshetra jamabandi of 3 marlas changed to son s name the

जिले में जमीन हड़पने के एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस्माइलाबाद क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन कब्जाने की साजिश

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : जिले में जमीन हड़पने के एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस्माइलाबाद क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन कब्जाने की साजिश का खुलासा हुआ है। आरोप है कि आरोपियों ने मिलीभगत कर पहले रजिस्ट्री में कम जमीन दिखाकर बाद में सरकारी रिकॉर्ड में ज्यादा दर्ज करवा ली और फिर उसे आगे बेच दिया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, उनकी मां स्वर्ण लता ने वर्ष 1991 में करीब 2 मरले 5 सरसाही जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी, जबकि शर्त यह थी कि बची हुई जमीन उनके पास ही रहेगी। लेकिन आरोप है कि रजिस्ट्री के बाद ही आरोपी अशोक कुमार मेहता ने धोखाधड़ी शुरू कर दी।

इंतकाल में किया खेल
बताया जा रहा है कि तहसील में इंतकाल दर्ज करवाते समय जानबूझकर जमीन को 3 मरले दिखा दिया गया, जबकि असल में जमीन इससे कम थी। हालांकि बाद में अधिकारियों ने इस इंतकाल को खारिज भी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने फर्जी तरीके से जमाबंदी में 3 मरले दर्ज करवा लिए।

बेटे के नाम ट्रांसफर कर आगे बेची जमीन
मामले में आगे खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने बेटे करण मेहता के नाम ब्लड रिलेशन के आधार पर ट्रांसफर डीड करवाई और उसी आधार पर जमीन तीसरे व्यक्ति को बेच दी। इस तरह बची हुई जमीन को भी हड़पने की कोशिश की गई।पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!