जींद चुनाव का परिणाम तय करेगा हरियाणा विधानसभा का परिणाम: कौशिक

Edited By Shivam, Updated: 11 Jan, 2019 12:33 PM

kaushik said results of jind elections will decide the result of assembly

बहादुरगढ़ से भाजपा के विधायक नरेष कौशिक ने जींद उपचुनाव पर बोलते हुए कहा किचुनाव आ गये हैं और अब भाजपा भी राजनीतिक पिच पर जमकर बैटिंग करेगी।  स्वर्ण जातियों को 10 प्रतिषत आरक्षण देने का फायदा भी भाजपा को होगा। उन्होंने कहा कि...

बहादुरगढ़(प्रवीण): बहादुरगढ़ से भाजपा के विधायक नरेष कौशिक ने जींद उपचुनाव पर बोलते हुए कहा किचुनाव आ गये हैं और अब भाजपा भी राजनीतिक पिच पर जमकर बैटिंग करेगी।  स्वर्ण जातियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फायदा भी भाजपा को होगा। उन्होंने कहा कि जींद विधानसभा उपचुनाव की जीत का असर प्रदेश के विधानसभा चुनावों पर भी दिखाई देगा।

वहीं उन्होंने दावा किया कि भाजपा जींद विधानसभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी, जिसके लिए वे खुद भी अपने दल बल के साथ जींद विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार को जिताने के लिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि पांच नगर निगमों के चुनाव जीतने के बाद प्रदेश की जनता को भी अहसास हो गया है कि हरियाणा का विकास केवल भाजपा ही करा सकती है।

उन्होंने स्वर्ण जातियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इसका फायदा 36 बिरादरी के गरीब लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आरक्षण के नाम पर हमेशा लॉलीपोप दिया, लेकिन प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास करके दिखाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!