Karuna Dham Yatra अब और आसान! इन ट्रेनों में मिलेगा सीधा ठहराव, जानें रूट और टाइमिंग

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Jun, 2025 06:34 PM

karuna dham yatra eight trains stop at deshnok station know route and timing

करणाधाम दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने आठ प्रमुख ट्रेनों में करणाधाम के लिए ठहराव की सुविधा शुरू की है। यह कदम यात्रियों के लिए यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाएगा।

डेस्कः करणाधाम दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने आठ प्रमुख ट्रेनों में करणाधाम के लिए ठहराव की सुविधा शुरू की है। यह कदम यात्रियों के लिए यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाएगा।

राजस्थान के बीकानेर जिला के देशनोक स्थित करणीमाता धाम के श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के देशनोक स्टेशन पर आठ ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रायल के तौर पर यह अस्थायी ठहराव रहेगा। सभी गाड़ियां देशनोक स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव करेंगी।

गाड़ी संख्या 22463 दिल्ली सराय रोहिल्ला - बीकानेर सुपरफास्ट

13 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर देशनोक स्टेशन पर सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर पहुंचेगी।  

गाड़ी संख्या 22464 बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट 

10 जून से बीकानेर से चलकर देशनोक स्टेशन पर शाम 6 बजकर 34 मिनट पर आगमन कर दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 22737 सिकंदराबाद- हिसार सुपरफास्ट 

10 जून सिकंदराबाद से चलकर देशनोक स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 22738 हिसार- सिकंदराबाद 

13 जून को हिसार से चलकर देशनोक स्टेशन पर शाम 7 बजकर 52 मिनट पर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 

9 जून से साबरमती से चलकर देशनोक स्टेशन पर रात 10 बजकर 34 मिनट पर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 

9 जून से जम्मूतवी से चलकर देशनोक स्टेशन पर रात 1 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 19225 भगत की कोठी - जम्मूतवी एक्सप्रेस 

9 जून से भगत की कोठी से चलकर देशनोक स्टेशन पर सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 19226 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा 

8 जून से जम्मूतवी से चलकर देशनोक स्टेशन पर शाम 4 बजकर 6 मिनट पर पहुंचेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!