करनाल: जेल से कोरोना के 12 केस मिले, 3 कर्मचारी भी संक्रमित

Edited By Isha, Updated: 10 Oct, 2020 11:12 AM

karnal corona receives 12 cases 3 employees also infected

जेल की चारदीवारी फांदकर कोरोना वायरस कैदियों तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी लिस्ट में यहां से 12 संक्रमित केस मिले। इनमें 9 कैदी हैं। जेल के 3 कर्मचारी भी कोरोना की जद में हैं। संक्रमित कैदियों में एक

करनाल(मनोज) : जेल की चारदीवारी फांदकर कोरोना वायरस कैदियों तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी लिस्ट में यहां से 12 संक्रमित केस मिले। इनमें 9 कैदी हैं। जेल के 3 कर्मचारी भी कोरोना की जद में हैं। संक्रमित कैदियों में एक 53 वर्षीय महिला भी शामिल है। 90 साल का बुजुर्ग कैदी भी पॉजिटिव मिला है। बाकियों की उम्र 22 से 45 वर्ष के बीच है। बता दें कि इससे पहले भी जेल से बड़े स्तर पर केस मिल चुके हैं। संक्रमित कैदियों का इलाज कल्पना चावला राजकीय मैडीकल कालेज में चल रहा है। इधर, करनाल से सटे बलडी गांव में एक बार फिर कोरोना के नए केस सामने आए। यहां से 3 महिलाएं संक्रमित मिली। सैक्टर-13 अर्बल एस्टेट में एक ही घर से 2 केस मिले। इसके अलावा मंगल कालोनी, सी.एच.डी. सिटी, एल.आई.सी. कालोनी व फूसगढ़ में भी कोरोना के केस मिले हैं। प्रशासन की टीमों ने 616 सैम्पल शुक्रवार को लिए। इनकी रिपोर्ट शनिवार को जारी की जाएगी। 

कोरोना के 91.6 प्रतिशत मरीज ठीक 
गत दिनों में कोरोना के नए केस का ग्राफ घटा है। ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़त की ओर है। जिले की बात करें तो रिकवरी रेट ने अब तक का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 91.6 प्रतिशत मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इनमें से कुछ लोग अभी होम क्वारंटाइन हैं। जल्द ही यह मुख्यधारा में लौट आएंगे।   

7774 में से 7121 मरीज ठीक 
सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक कुल 79515 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 70517 की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। 7774 मामले पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 111 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब 542 केस एक्टिव हैं। 7121 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। महामारी को हल्के में लेने की भूल न करें।  

अब नहीं चस्पाए जाएंगे नोटिस 
महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा द्वारा राज्य के सभी सिविल सर्जन को जारी पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य में अब होम आइसोलेशन में रखे मरीजों और होम क्वारंटाइन किए गए लोगों के घर के बाहर नोटिस चस्पा नहीं किए जाएंगे। पोस्टर और इश्तिहार पहले चस्पा किए गए हैं उन्हें भी तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!